Bhadra Rajyog: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, व्यापार, बुद्धि, अर्थव्यवस्था, गणित, बैंकिंग और वाणी का कारक माना जाता है। इसलिए जब बुध ग्रह की चाल में बदलाव या बुध ग्रह कोई योग बनाते हैं, तो उसका प्रभाव इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 1 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि से नवम भाव मेंं भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह की आपकी राशि के स्वामी शनि देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनके व्‍यापार में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। रुका हुआ वापस आने के योग हैं। साथ ही इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

भद्र राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में इनकम भाव के स्वामी होकर धन भाव पर विराजमान होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आपके दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और सभी रिश्‍तों में भी सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करेंगे। साथ ही वह लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं मेहनत से जिस भी काम को पूरा करेंगे उसमें आपको क‍ामया‍बी मिलेगी। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आय़टम खरीद सकते हैं। साथ ही जो व्यापारी हैं, उनको इस अवधि में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं पुराने वक्‍त में किए गए किसी निवेश का आपको इस वक्‍त बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल