Budh Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका सीधेतौर पर असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध देव तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध को ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य और शुक्र बुध के मित्र माने जाते हैं। इसलिए बुध के गोचर का असर इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर देखने के मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको व्यापार में धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए बुध का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में होने जा रहा है। जिसे संतान और उच्च शिक्षा का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही लव लाइफ भी इस समय अच्छी चलेगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल अवसर मिल सकते हैं जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वहीं आपकी राशि पर खुद बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कर्क राशि: आप लोगों के लिए बुध का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से बुध देव चतुर्थ स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता का आपको सहयोग मिल सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा वर्ग के लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इतना ही नहीं व्यापारी वर्ग के जातक भी कई अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। आप लोग इस समय एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि: बुध ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को व्यापार और करियर में सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह तीसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे पराक्रम और भाई- बहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे लाभ के अवसर मिलने के योग बनते जाएंगे। साथ ही आप धर्म कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही बुध के गोचर करते ही आप लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है।
