Budh Planet Gochar: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को अर्थव्यवस्था, गणित, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में सूर्य और बुध में मित्रता का भाव बताया गया है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का शुभ प्रभाव 3 राशि के जातकों को पर देखने को मिलेगा। जिससे इनको धनलाभ और भाग्योदय के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आपको व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही बुध ग्रह सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वैवाहिक जीवन में खुशहाली प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह दूसरे और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आपके लिए धन प्राप्ति के नए अवसर खुलेंगे। जिन लोगों को धन संबंधी परेशानियां आ रही हैं उन्हें कामयाबी हासिल होगी। साथ ही निवेश से लाभ के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्मक्षेत्र पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति प्राप्त होंगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल