Budh Planet Gochar: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली के तीसरे और छठे भाव के स्वामी और बुध कौशल, सफलता, तर्क क्षमता, बुद्धि आदि के कारक ग्रह हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं 3 राशियों को इस समय जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। करियर और कारोबार में उन्नति भी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से धन और संतान भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में धन कमाने में सफल होंगे और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी इस समय अच्छी रहेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
बुध ग्रह का सिंंह राशि में राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से आय स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही व्यापार वृद्धि के लिए बिजनस में नई रणनीतियों पर काम करेंगे, जिसमें अच्छी सफलता मिलेगी। विदेश में रह रहे लोगों के करियर में इस अवधि में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। वहीं इनकम से नए- नए माध्यम न सकते हैं। इस समय सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में संचरण करेंगे। साथ ही वह छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय रिसर्च और गणित से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं बुध के शुभ प्रभाव से अच्छा निवेश या कोई संपत्ति खरीदने का मौका मिलेगा। इस अवधि में कोई नया बिजनस भी शुरू कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा। साथ ही इस समय आपको लव लाइफ भी शानदार रहेगी।