Budh Planet Gochar: ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह ग्रहों के राजकुमार हैं। साथ ही वह व्यापार और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसका व्यापक असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन हुए हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। बुध के प्रभाव से परिवार में कोई शुभ कार्य अच्छे से संपन्न हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और पद व प्रभाव में भी अच्छी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसे भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही वह लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस अवधि में धन कमाने में सफल होंगे और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परविर्तन तुला राशि के जातकों को आय के मामले में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से आय स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में इजाफा होगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं नौकरी पेशा जातकों को इस अवधि में अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आप अच्छी संतुष्टि महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों द्वारा सराहना मिलेगी। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही अगर आप शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल