Mercury Planet Transit In Sagittarius: ज्योतिष शास्त्र अनुसार वाणी और व्यापार के दाता बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध 29 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे में बुद ग्रह का गुरु की राशि धनु में प्रवेश करना बेहद शुभ माना जा रहा है। साथ ही इस गोचर से 3 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही यह गोचर आपके परिवार के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। करियर के लिए भी यह अवधि अच्छे परिणाम दिलाने वाली रहेगी। इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में में खूब तरक्की करेंगे। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह अवधि उत्तम लाभकारी रहने वाली है। आपको प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। साथ ही अगर आपका कोई प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से धन और आय स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कारोबारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होने जा रहा है। इसलिए पेशेवर जीवन के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। वहीं नौकरपेशा लोग कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। साथ ही व्यापार में भी आपको महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में में खूब तरक्की करेंगे। साथ ही व्यापारियों को भी लाभ और समृद्धि मिलने वाला रहेगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल