Mercury Planet Margi In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कुछ दिन पहले बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह वक्री हुए थे और वह अब सितंबर में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का मार्गी होना धनु राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी रूचि धर्म- कर्म से कामों में अधिक रह सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का सिंह राशि में मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस अवधि में आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से दूसऱे और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

बुध ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली में धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। साथ ही आपका आत्मविश्वास इस समय बढ़ेगा और नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल