Mercury Margi in 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को धन, बुद्धि, व्यापार, संवाद का कारक ग्रह माना गया है। मतलब जब भी बुध ग्रह मार्गी या वक्री होने हैं। इस सेक्टरों पर उनका प्रभाव देखा जाता है। वहीं उनका प्रभाव राशियों पर भी देखने को मिलता है। कुछ राशियों को बुध ग्रह के प्रभाव से लाभ होता है तो कुछ को हानि। दरअसल बुध ग्रह 18 जनवरी 2023 (Mercury Planet Margi) को मार्गी होने जा रहा हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, वो कौन सी राशियां हैं, जिनको बुध ग्रह मार्गी (Budh Planet Gochar In 2023) होने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी (Mercury Grah Margi) होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम- संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नई साल पर जो लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कहीं से स्कॉलरशिप मिलने की खबर आ सकती है। साथ ही आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में यह वक्त अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।
कन्या राशि: बुध ग्रह का मार्गी होना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे माता और भौतिक सुख का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं बुध के प्रभाव से आपके माता के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे और आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपको इस समय परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी मिल सकती है।
साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही इस समय भाग्य आपका साथ देगा और इस वक्त आपको पिछले एक साल में की गई मेहनत का विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी धनलाभ के योग हैं।