Venus Planet Transit In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपता बता दें कि 29 दिसंबर को शुक्र देव शनि देव की स्वराशि मकर (Venus Planet Gochat In Capricorn) में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र अनुसार यह गोचर बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और व्यापार का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं पिता और पैतृक संपत्ति द्वारा भी मेष राशि के लोगों को लाभ मिलने का योग दिख रहा है। साथ ही पूर्व में किए कार्यों का भी आपको इस महीने फायदा दिखने को मिल सकता है।
धनु राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आशातीत सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों और साझेदारों से सहयोग मिल सकता है। वहीं इस समय आपको कारोबार में आकस्मिक धनलाभ भी मिल सकता है।
मीन राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव ज्योतिष में माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। आप नए- नए आइडिया से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है।
साथ ही कमाई में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय आप नई व्यवसायिक डील भी कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदेमंद साबित हो सकती है।