Mercury Planet Gochar In Capricorn: साल के आखिरी महीने दिसंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसी लिस्ट में बुध ग्रह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 28 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश (Budh Planet Gochar In Makar) करने जा रहे हैं। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष अनुसार शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए बुध के गोचर Mercury Transit in Capricorn) प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: बुध ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होने जा रहा है। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं। वहीं आपको इस समय पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है।
सिंह राशि: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे शत्रु और रोग स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जिससे आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल हो सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर भी आप टारगेट को पाने में कामयाब हो सकते हैं, जिससे आपकी वाहवाही हो सकती है। शोध कार्यों में जो लोग लगे हुए हैं उन्हें भी इस महीने सफलता मिल सकती है।
तुला राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही राजनीति औऱ सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का सितारा बुलंद रह सकता है। मतलब जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।