Budh Gochar In November 2023: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह का जब भी गोचर होता है। तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 घंटे बाद ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि इस समय बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से धन और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं निवेश से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। साथ ही अगर आपका एक्पोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।