Budh Gochar In October 2025:  वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह लगभग 1 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही बुध ग्रह को  तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार, कम्यूनिकेशन, शेयर बाजार, गणित और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए बुध ग्रह की चाल में जब भी परिवर्तन होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि अक्टूबर में वाणी के दाता बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

50 साल बाद सूर्य और यम बनाने जा रहे नवपंचम राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

 बुध देव का गोचर मकर राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं निवेश से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा और आपके लिए धन कमाने के शुभ संयोग बनते जाएंगे। संपत्ति जो जुड़ा लाभ भी आपको हो सकता है। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी मे लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- काबोरार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको कारोबार में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है जो आपकी प्रसन्नता को दोगुना कर देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुध देव का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से प्रथम भाव बुध ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही समय आप लोकप्रिय होंगे। वहीं इस सम आपको पार्नटरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही साथ ही, धन कमाने के मौके भी मिलेंगे। बिजनेस और व्यापार के क्षेत्रों में भी लाभ मिलने की अच्छी संभावना बनी हुई है। इसके जरिए आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल