Budh Gochar In October 2025: वैदिक ज्योतिष में चंंद्र ग्रह के साथ बुध ग्रह सबसे तेज गति से गोचर करते हैं। आपको बता दें कि अभी ग्रहों के राजकुमार अभी तुला राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 24 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। रिश्तों में मधुरता और भरोसे का भाव बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि कर्म भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास सक्सेस मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कारोबार के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही पुराने प्रोजेक्ट को गति मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का मनचाहे स्थान पर तबादला हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं घर में सुख-समृद्धि और शांति आएगी। साथ ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं कैरियर में तेजी से उन्नति मिलने के संकेत हैं। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।