Budh Gochar In Scorpio: वैदिक ज्योतष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी शत्रु और मित्र राशि में गोचर करते रहते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 6 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और बुध ग्रह का मंगल के साथ शत्रुता का भाव है। इसलिए कुछ राशियों को सावधान रहना चाहिए। इन लोगों को इस समय धनहानि और सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। साथ ही कामों में अड़चनें आएंगी। वहीं आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। वहीं करियर और कारोबार में कोई परिवर्तन नहीं करें। साथ ही नए निवेश से बचें। वहीं इस समय आप पर कोई जूठा आरोप लग सकता है। साथ ही आप तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी मंगल से बुध ग्रह का शत्रुता का भाव है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही कोई पुराना रोग उभर सकता है। सर्दी, कोल्ड, बुखार रह सकता है। वहीं काम- कारोबार पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही इस समय कोई नया निवेश से बचें। वहीं इस समय वाहन सावधान से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस  समय आप पर शत्रु हावी हो सकते हैं। साथ ही इस समय कर्जा हो सकता है। इस समय नौकरीपेशा लोगों पर कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा वर्कलोड हो सकता है। उनको फुर्सत नहीं मिलेगी। जिससे वह परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। साथ ही इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग अभी नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, वह अभी रुक जाएं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल