Lakshmi Narayan Yog In Leo: ज्योतिष में कई शुभ योगों का वर्णन मिलता है, जिसमें से एक प्रमुख योग है लक्ष्मी नारायण योग। यह योग शुक्र और बुध की युति से बनता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 25 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं। जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। साथ ही इस योग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे साहस और पराक्रम का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी।  इस अवधि में आपके कई यात्राओं के योग रहेंगे। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेशों से जुड़ा हुआ है, उनको विशेष लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग लेखक, साहित्यकार, गणितज्ञ और मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

लक्ष्मी नारायण योग तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा वर्ग के जातक काफी ज्यादा भाग्यशाली रहने वाले हैं। व्यापारी वर्ग के जातक भी अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं अगर आपने कही पुराना निवेश किया है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आजीविका की वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। वहीं मनचाही जगह प्रमोशन हो सकता है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। जिससे अधिकारी भी आपकी खुलकर प्रशंसा करेंगे। वहीं व्यापारियों की इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल