Jadatva Yoga In Kundli: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध और राहु की युति से जड़त्व योग का बन रहा है। इन दोनों ग्रहों की युति मेष राशि में बन रही है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
जड़त्व योग धनु राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आप कुछ गलत डिसीजन ले सकते हैं। साथ ही आपकी बुद्धि भ्रमित हो सकती है। वहीं स समय कोई नया काम शुरू करे तो सोच समझकर ही शुरू करें। वहीं संतान को कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही प्रेम- संबंधों में धोखा मिल सकता है। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएंं, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए जड़त्व योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से अष्टम भाव में बन रहा है। जिसे गुप्त रोग और आयु का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त बीमारी हो सकती है। साथ ही इस समय आपको स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय नया निवेश सोच समझकर करें। अन्यथा धन डूब सकता है। साथ ही उधार देने से भी बचें। वहीं इस समय आपके घर- परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। वहीं अगर आप नौकरपेशा हैं तो आपको कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग नहीं मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
जड़त्व योग वृष राशि के जातकों को थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके थोड़े फूिजूल के खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ सिर उठा सकते है। वहीं इस समय आप पर झूठे इल्जाम लग सकते हैं। साथ ही इस समय कुछ व्यर्थ की यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं।