Ruchak Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिनके कुंडली में होने से व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही भौतिक सुख उसको प्राप्त होते हैं। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में उसके पास पैसे की कमी नहीं रहती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं रुचक महापुरुष राजयोग के बारे मेंं, जिसका निर्माण मंगल ग्रह करते हैं। आपको बता दें कि 27 अक्टूबर को मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे इस राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ इन लोगों को धन- संपत्ति का भी लाभ हो सकता है।आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए रुचक राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को अचानक से बड़ा मुनाफा हो सकता है। वहीं शत्रु पर विजय मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने या नया घर लेने का सपना भी पूरा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वहीं आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और दांपत्य जीवन मजबूत होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
रुचक राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। वहीं कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। साथ ही इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
