Shukra And Mangal Yuti In Leo: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रह के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखन को मिलता है। आपको बता दें कि सिंह राशि में मंगल और शुक्र ग्रह की युति बन गई हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह विलासता, वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और काम के कारक माना जाते हैं। तो वहीं मंगल ग्रह को शौर्य, वीरता, साहस, क्रोध का कारक माना गया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति का प्रभाव 12 राशियों से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय भाग्योदय और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र और मंगल ग्रह की युति कर्क राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आप पैसा बचाने में सफल रहेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। साथ ही शुक्र के प्रभाव से आपके सुख संसाधन भी बढ़ेंगे और घर में खर्च भी होगा। वहीं वाणी में आपके प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों को शुक्र और मंगल ग्रह की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान में बन रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपकी धर्म के कामों में रूचि बढ़ सकती है। साथ ही इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगें हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों की गोचर कुंडली में मंगल और शुक्र की युति पंचम भाव में बन गई है। जिसे संतान, प्रेम संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही स दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी मिलने की संभावना है। वहीं आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपके पारिवारिक सुख पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय शुभ फलदायी साबित हो सकता है।