Mangal Nakshatra Gochar 2025 November: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय मंगल विशाखा नक्षत्र के गोचर में हैं और दिवाली बाद शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना है। साथ ही जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका उचित फल मिलेगा। वहीं नये प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही धन-संपदा में वृद्धि का अनुभव करेंगे। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कामकाज बेहतर होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। वहीं व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही लंबे समय से जो आर्थिक अड़चनें बनी हुई थीं, वे अब दूर होंगी। वहीं इस समय आप नया घर या जमीन-प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
18 साल बाद बनेगा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग