Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर और राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 3 सितंबर मंगल कन्या राशि में रहते हुए चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां वे 23 सितंबर 2025 तक रहेंगे। चित्रा नक्षत्र के स्वामी स्वयं मंगल हैं, जिसके कारण इस गोचर का प्रभाव विशेष रूप से तीव्र होगा। साथ ही कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। वहीं धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद नजदीक आएंगे मित्र ग्रह सूर्य और मंगल, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामीं हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। वहीं कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं यह समय आपके लिए पारिवारिक जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा। घर को सजाने, नया फर्नीचर खरीदने या रियल एस्टेट से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल है। माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और परिवार में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग सेना, पुलिस, इंंजीनियर, डॉक्टर के काम- कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको लाभ हो सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

Hartalika Teej Vrat Katha in Hindi: इस व्रत कथा के बिना अधूरा है हरतालिका व्रत, यहां पढ़ें संपूर्ण पौराणिक व्रत कथा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल