Mangal Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर सीधेतौर पर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल 13 नवंबर को वृष राशि में गोचर कर गए हैं और वो यहां 13 मार्च 2023 तक स्थित रहेंगे। मंगल ग्रह यहां करीब 4 महीने तक विराजमान रहेंगे। जिससे उनके गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हीं, जिनकी इस दौरान धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि: मंगल ग्रह का वृष राशि में गोचर मीन राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में हुआ है। जिसे साहस- पराक्रम और भाई बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय करियर के क्षेत्र में परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही रिश्तों में जो भी नकारात्मकता थी, वो सब समाप्त हो सकती है। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप परिवार के साथ कही घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वृष राशि में गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह ने भाग्य स्थान में प्रवेश किया है। इसलिए इस समय आपको नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय किसी प्रकार का प्रोत्साहन, बोनस या कोई अन्य लाभ भी हो सकता है। वहीं जो काम आपके रुके हुए थे वो इस समय बन सकते हैं, योजना आपकी सफल हो सकती है। साथ ही अगर जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन और मार्केटिंग के करियर से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।  

मेष राशि: मंगल ग्रह का 4 महीने वृष राशि में विराजमान रहना आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जनवरी की शुरुआत में बेरोजगार लोगोंं को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनका कार्यभार बढ़ सकता है। मतलब उनको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

साथ ही सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इसके अलावा करियर के सिलसिले से विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे है। तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। मेष राशि पर मंगल देव का ही आधिपत्य है। इसलिए यह गोचर आपको शुभ साबित हो सकता है।