How to Choose Life Partner According To Samudrik Shastra: आपने देखा होगा कि कई लोगों का शादी के बाद भाग्य चमक जाता है। उन्हें सफलता मिलनी शुरू जाती है। कुछ लोगों की अच्छी नौकरी लग जाती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होनी शुरू हो जाती है। इसकी वजह समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि कुछ ऐसे शुभ चिह्न हैं जो जीवनसाथी में हो तो वह किस्मत का धनी होती है न सिर्फ अपने लिए बल्कि जीवनसाथी और परिवार के लिए भी। साथ ही भविष्य पुराण, गरुड़ पुराण, विष्णु पुराण सहित कई पुराणों में भी इन बातों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में…
ऐसी गर्दन वाली महिलाएं
भविष्य पुराण के अनुसार अगर किसी महिला की गर्दन चार अंगुली जितनी लंबी हो और उसमें तीन रेखाएं दिखाई दें तो ऐसी स्त्री किस्मत की धनी होती हैं। साथ ही ये मेहनती होती हैं और हर जगह इन्हें सम्मान प्राप्त होता है। इनके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
होती है भाग्यशाली
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस स्त्री के दांत सुंदर, चमकीला, सफेद और आगे तरफ निकले हुए हों ऐसी स्त्रियां बहुत ही सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां जीवनसाथी के लिए लकी होती हैं। साथ ही इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। ये घर परिवार के लोगों के सौभाग्य और सुखों में वृद्धि करने वाली होती हैं।
पैर में हो ऐसा निशान
यदि किसी महिला के पैर के तलवे पर ट्राएंगल मार्क (त्रिकोण चिह्न) हो तो ऐसी महिला भाग्यशाली होती हैं। साथ ही ये पति और ससुराल के लिए लकी साबित होती हैं। वहीं यह किसी भी परिस्थिति में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती। इन पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
नाभि के पास हो ये निशान
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी महिला के नाभि के पास कोई तिल या अन्य चिह्न हो तो ऐसी महिलाएं किस्मत की धनी होती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहती। ये धन संचय करने में भी माहिर होती हैं। ये घर- परिवार को साथ लेकर चलती हैं। ये बेहद ही मेहनती और संवेदनशील होती हैं। शादी के बाद यह अपने पति के भाग्य को चमका देती हैं।