Mangal Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार शौर्य और साहस के दाता मंगल ग्रह 3 अक्टूबर को अपनी स्वऱाशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में प्रवेश करता है, तो उसका शुभ और पूर्ण फल मिलता है। ऐसे में मंगल के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं,जिनको इस समय धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं… 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित होगा। वहीं मंगल ग्रह आपके लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस समय आपके नए- नए लोगोंं से संबंध बनेंगे। साथ ही व्‍यापार में नई रणनीतियां बनाने से आपको लाभ होगा और आपके आ‍इडिया सफल होंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी बदलने के बारे में काफी समय से सोच रहे हैं उन्‍हें कामयाबी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से धन स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। फंसा हुआ धन मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए जो पिछले समय आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा था तो वो समाप्त हो जाएगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं, समय अनुकूल है। वहीं निजी जीवन में परिवार के लोगों के साथ आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल