Mahalaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस साल कार्तिक मास की अमावस्या 20 तारीख को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रही है और 21 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। इसलिए जो लोग प्रदोष काल को प्राथमिकता देंगे तो वोग लोग दिवाली 20 तारीख को मनाएंगे तो वहीं जो सूर्य सूर्योदय तिति को महत्व देंगे वो कुछ लोग 21 तारीख को मनाएंगे। वहीं दिवाली पर 21 अक्टूबर को चंद्र ग्रह सुबह तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मंगल ग्रह स्थित हैं। जिससे महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनेगा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही निवेश, शेयर बाजार, या पुरानी योजनाओं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे।  व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में तरक्की कर सकते हैं। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। दिवाली पर आपका समय अच्छा रहेगा। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिलने की संभावना है। वहीं आपको अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  निवेश से भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। साथ ही परिवार में खुशी और सामंजस्य बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। साथ ही आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना है. जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका उचित फल मिलेगा।

18 साल बाद बनेगा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल