Mars Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह शौर्य, साहस, पराक्रम, खेल, सेना, पुलिस और क्रोध के कारक हैं। इसलिए जब भी मंंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 16 नवंबर को मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। मतलब इन राशियों पर मंगल ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। तनाव खत्म होगा। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आपके सभी रुके कार्य एक के बाद एक पूरे होते चले जाएंगे। आपके करियर और कारोबार में इस गोचर के शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही पराक्रम और साहस की आपको प्राप्ति होगी। वहीं सुख के साधनों में वृद्धि होगी और वाहन सुख भी प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। ऑफिस में भी आपके पद और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों को मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम संबंध आपका विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी माध्यम से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए बेरोजगार लोगों को इस समय नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को करियर के मामले में कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई मतहत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल