Mangal Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साहस और शौर्य के दाता मंगल ग्रह अक्टूबर की शुरुआत में तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस समय मंगल ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। मतलब उनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों के जीवन में मिठास बढ़ेगी। साथ ही जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम और लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी धर्म- कर्म के कामों में रूचि बढ़ेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी कामयाबी हासिल होंगी। आप पिछले काफी समय से जो काम करने का विचार कर रहे थे वह अब पूरे होते जाएंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ता का प्रस्ताव आ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी। आपको अच्छी खासी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपने कही पुराना निवेश प्रापर्टी या और कही किया है, तो लाभ हो सकता है। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन- जायदाद से जुड़ा व्यापार करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलेगा। वहीं इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही करियर के लिहाज से भी यह समय उत्तम फलदायी रहने वाला है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी या वाहन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही लेन- बेच के कामों में लाभ हो सकता है।