Mars Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि नवंबर की शुरुआत में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने तो मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनको इस समय संपत्ति और धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो आपके काम रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आपको सबकी तरफ से मदद प्राप्‍त होगी। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल देव का गोचर कुंभ राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए बोनस और प्रोत्‍साहन मिल सकता है। साथ ही जॉब में आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं। वहीं लोग लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं बिजनस में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं जो लोग रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा काम करते हैं तो उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल