Mars Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, वीरता, भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। इन लोगों पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रह सकती है। साथ ही धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह छठे स्थान के स्वामी होकर लग्न में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं इस समय आप प्रापर्टी का लेन- बेच करके लाभ उठा सकते हैं। वहीं इस समय आपक गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही किसी पुराने कर्जे से आपको मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ इस अवधि में आप विभिन्न स्रोतों से धन कमा सकते हैं। इस अवधि में कारोबार में खासा मुनाफा आपको मिल सकता है। वहीं इस समय आपको लव लाइफ में सफलता मिल सकती है। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओंं की पूर्ति होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि मिलेगी। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों की कोई योजना सफल हो सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।