Mars Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि नवंबर में ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन, संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। इस समय जमीन- जायदाद भी खरीद सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। हालांकि आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस समय आप प्रापर्टी खरीद सकते हैं। जमीन- जायदाद के क्रय- विक्रय से लाभ होगा। साथ ही इस समय पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं और रुके कार्य संपन्‍न होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। वहीं यात्राओं से लाभ होगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। दांपत्‍य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं पूर्ति होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल