Mars Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल को भूमि, साहस, शौर्य, जमीन- जायदाद के स्वामी माने जाते हैं। इसलिए जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको मंंगल के गोचर से धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे भाग्य स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिल सकती है। पुराने वक्‍त में किए गए किसी निवेश का आपको इस वक्‍त बेहतर रिटर्न मिल सकता है। साथ ही आप इस समय छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संंबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं प्रापर्टी के लेन- बेच से लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी लाभ होने के आसार हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नई जॉब भी मिल सकती है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों को मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में इस बीच बैठने जा रहे हैं उन्‍हें पूर्ण सफलता प्राप्‍त होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही अगर आप खेल, पुलिस, सेना और गुप्त एजेंसी से जुड़े हुए हैं, तो यह समय आपको शानदार रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल