Mangal Transit In Tula: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल अक्टूबर की शुरुआत में शुक्र की स्वामित्व राशि तुला में संचरण करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही हर मनोरथ पूर्ण हो सकती हैं, आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की शादी या नौकरी लग सकती है। वहीं मंगल ग्रह छठे और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको इनकम में इजाफा हो सकता है। पुराना पैसा आपको मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आपका कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके जो काम रुके हुए थे वो बन सकते हैं। साथ ही आपकी इस समय रूचि धर्म- कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। वहीं  पैसा कमाने के आपके प्रयास सफल होंगे और आपको लाभ होगा। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल