Mars Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, वीरता, शौर्य, भूमि और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अगस्त में कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह पंचम और नवम भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं सिंह राशि के छात्र शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके निजी जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस अवधि में आप धर्म- कर्म के कामों में रूचि लेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह 12वें और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी करने वालों के वेतन में वृद्धि की खबर आ सकती है। आपका अटका हुआ धन इस वक्त मिल सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे तगड़ा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके कई यात्राओं के योग रहेंगे। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। वहीं आपके घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके योग बन रहे हैं। वहीं खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष अनुकूल रहेगा।