Mars Gochar 2023: ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमि पुत्र कहा जाता है। साथ ही मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। इसलिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। आपको बता दें कि 18 अगस्त को मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे…
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृध्दि देखने को मिलेगी। साथ ही शत्रु और रोग से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस अवधि में शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपके पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही वह धन और भाग्य भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ इस दौरान आपका व्यक्तित्व भी काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। वहीं इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपके पारिवारिक जीवन में उन्नति होगी। इस दौरान कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है।