वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 23 सितंबर को मंगल ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, शौर्य, वीरता, भूमि, पराक्रम के दाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। इसलिए मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि के लोगों की हर मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। साथ ही धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने को मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आपको आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही इस समय आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इस समय आपको वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय आप धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठी में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही अवधि में प्रतियोगी छात्रों के लिए सफलता मिल सकती है। मतलब इस समय इनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में किए गए निवेश से आपके धन में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर पदोन्नति और स्थानांतरण के अवसर भी सामने आ सकते हैं। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय किसी व्यवसायिक डील में लाभ हो सकता है।