Mangal Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल ने यह प्रवेश 16 नवंबर को किया था और वह 28 दिसंबर को यही विराजमान रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह को भूमि, रक्त, क्रोध, साहस, पराक्रम और शौर्य के कारक माने जाते हैं। इसलिए मंगल ग्रह का इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। साथ ही कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर मंगल ग्रह का विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं साथ ही आप अपनी बुद्धि विवेक और वाणी की मदद से अपना सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको अपने करियर को चमकाने के कई मौके मिलने वाले हैं। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है, क्योंकि मंगल आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप नया घर खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो यह समय आपको शानदार साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह गोचर संतान और प्रेम संबंध को लेकर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए 28 दिसंबर तक आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आप अपने लव पार्टनर के साथ बहुत अच्छे रहेंगे और आपको उनके साथ सुखद पल बिताने के भरपूर मौके मिलेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपको काम- कारोबार में भी सफलता मिल सकती है।