Daridra Yog: ग्रहों के सेनापति मंगल 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है। मतलब मंगल जब भी कर्क में प्रवेश करते हैं, तो अशुभ प्रभाव प्रदान करते हैं। वहीं मगल ग्रह कर्क में प्रवेश करते ही दरिद्र योग बनाएंगे। इस योग को ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए दरिद्र योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको किसी से विवाद करने से बचना चाहिए। साथ ही वाणी पर संयम रखना चाहिए। वहीं आपको इस समय आर्थिक हानि हो सकती है। वहीं आपको नया निवेश करने से बचना चाहिए। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो इस समय निवेश नहीं करें, तो बेहतर रहेगा। वहीं आपको इस समय हर काम बहुत सोच- समझकर डिसीजन लेना चाहिए।

तुला राशि (Tula Zodiac)

दरिद्र योग तुला राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान में संपत्ति में कोई भी निवेश करने से बचें। यह आपके लिए नुकसान देने वाली हो सकता है। वहीं अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं, तो डिसीजन सोच समझकर लें। वहीं कारोबारी इस समय नया व्यापार खोलने से बचें। वहीं पिता के साथ इस अवधि में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

दरिद्र योग बनना मीन राशि के लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कुछ फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको बजट बिगड़ सकता है। वहीं किसी भी तरह का आर्थिक फैसला पूरी तरह सोच-विचार के बाद ही लें। साथ ही इस समय आप पर कोई झूठा इल्जाम लग सकता है। वहीं जीवनसाथी को किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर कोई लापरवाही नहीं करें, अन्यथा परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको स्किन और कोई परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल