Mangal Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति की उपाधि दी गई है और मंगल ग्रह भूमि, साहस, पराक्रम और रक्त के कारक हैं। इसलिए जब भी मंगल ग्रह गोचर करते हैं, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। साथ ही 12 राशियां पर भी प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 10 मई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही परिवार के लोगों के साथ आपका अच्‍छा समय बीतेगा और बच्‍चों के साथ छुट्टियों में कहीं घूमने का भी प्‍लान बन सकता है। वहीं आपके जो काम रुके हुए थे, वो बनने लगेंगे। साथ ही इस समय आपके घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपको लाभप्रद सिद्ध हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मंगल का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली में छठे भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। शत्रुओं पर आप विजय पा सकते हैं। साथ ही इस समय आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार विदेशों से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर मीडिया, मार्केटिंग और वाणी से जुड़ा हुआ है, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों को मंगल का गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। वहीं मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली में दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं धन की आवक भी बनी रहेगी। साथ ही कारोबारियों को किसी डील में लाभ हो सकता है और अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही आपकी कोई व्यापारिक साझेदारी हो सकती है। वहीं करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और बिजनस में बड़ा मुनाफा होने की उम्‍मीद है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल