Mangal Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह को रक्त, भूमि, प्रापर्टी का कारक माना जाता है। इसलिए मंगल ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इन सेक्टरों पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 10 मई को मंगल ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को भूमि- जायदाद का लाभ और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मिथुन राशि का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसऱे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मिथुन राशि के जातकों की आमदनी में अच्छी खासा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनसे कार्यस्थल पर अधिकारी बहुत प्रसन्न नजर आने वाले हैं। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिलेगी। वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगलि ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको लंबी लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि, यह यात्राएं आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगी। वहीं छात्र इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही इस समय घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह का आपकी राशि पर आधिपत्य है, इसलिए यह गोचर आपको विशेष अच्छा साबित हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली में पंचम भाव मेंं भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं समाज में आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। वहीं यह अवधि आपके लिए संपत्ति खरीदने के मामले में काफी अच्छी साबित होगी। इस अवधि में आपको संतान की तरफ से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही प्रेम- संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।