Mars Transit In Scorpio 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही ज्योतिष में  मंगल ग्रह को प्रापर्टी, क्रोध, रक्त, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 23 अक्टूबर भैया दूज बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत पलट सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनने जा रहा शुक्र और मंगल का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

सिंह राशि (Leo Zodiac)

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भौतिक सुख और संपत्ति के भाव में भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस अवधि में आप कोई संंपत्ति खरीद सकते हैं। जमीन- जायदाद के क्रय- विक्रय से लाभ होगा। साथ ही इस समय पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। आप अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में मिठास आने से मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा जातक किसी अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही सिंगल जातक किसी दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे, जिनसे रिश्ता जोड़ना सही भी रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो ये समय कामकाजी लोगों के हित में रहेगा। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

भैया दूज बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपने ही घर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल