Mangal Planet Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक मान जाता है। साथ ही मंगल ग्रह लगभग 45 दिन के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने 16 नवंबर को अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश कर लिया है। जिससे कुछ राशियों पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। मतलब इन लोगों को प्रापर्टी और धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए वृश्चिक राशि में मंगल का प्रवेश शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन स्थान पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही मंगल ग्रह के गोचर के शुभ प्रभाव से आपको नए साल में उन्नति के बेहतर चांस प्राप्‍त हो सकते हैं। जो लोग नया व्यापार आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह वक्‍त बेहद लाभकारी साबित हो सकता है और आपको नए काम में बेहतर लाभ होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई कर्जा चुका सकते हैं। मतलब धन की सेविंग हो सकती है। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर हुआ है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं और इस दिशा में किया गया निवेश आपको भविष्‍य में लाभ देकर जाएगा। वहीं सिंह राशि के लोग रुपये-पैसे और धन दौलत के मामले में भी बहुत लकी रहेंगे। इस राशि के लोगों की धन कमाने की लालसा पूर्ण होगी और रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही इस सयम आप को लग्जरी आयटम भी खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप रियल स्टेट, मेडिकल और लाल रंग से जुड़ी हुई वस्तुओं का काम करते हैंं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी गुरु के मित्र हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से व्यापार और करियर के भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको करियर और कारोबार में विशेष लाभ होने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस साल आपके प्रमोशन की बात पक्‍की हो सकती है और यदि आप बिजनसमैन हैं तो काम को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं या बात चल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल