Mangal Ast in Vrischik Rashi: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 नवंबर, 2025, गुरुवार को मंगल ग्रह अपनी ही राशि वृश्चिक में सुबह 03 बजकर 10 मिनट पर अस्त हो गए हैं। मंगल के अस्त होने से कुछ राशियोंं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशि के लोगों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का अस्त होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव पर अस्त होंगे। इसलिए इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही पैसों के लेनदेन के मामले में भारी नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बातचीत की कमी के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही आपको पेरों और पीठ के दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मंगल ग्रह का अस्त होना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मंगल आपकी राशि से छठे भाव पर अस्त हुए हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही आपको करियर के मोर्चे पर अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यवसाय में भी आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगल अस्त होने से आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। वहीं आपको गुप्त शत्रु थोड़ा परेशान कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का अस्त होना नुकसायदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर अस्त हुए हैं। इसलिए इस समय आपको कार्योंं में किस्मत का साथ नहीं मिलेगा। साथ ही इस अवधि में परिवार में कुछ समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही आप कुछ फिजूल की यात्रा कर सकते हैं।
