Mangal Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैभव, विलासता, ऐश्वर्य और धन का कारक माना जाता है, तो वहीं मंगल ग्रह को संपत्ति, क्रोध, रक्त, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग नवंबर में बनेगा। क्योंकि नवंबर में मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, जहां वह अपने मित्र शुक्र के साथ युति बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 घंटे बाद बुध और गुरु बनाएंगे त्रिदशांश योग, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुलेंगे किस्मत के नए द्वार

मीन राशि (Meen Zodiac)

मंगल और शुक्र की युति मेष राशि के जातकोंं को लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि  यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। परिवार में खुशी और सामंजस्य बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। वहीं अपनों के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। साथ ही  नौकरीपेशा लोगों के लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे।  व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खुशनुमा रहेगी। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। इस दौरान आपकी योजना बनाने की क्षमता और निर्णय शक्ति बढ़ेगी, जिससे आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सही राह चुन सकेंगे। आपको अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं लंबे समय से जो आर्थिक अड़चनें बनी हुई थीं, वे अब दूर होंगी. इस समय आप नया घर या जमीन-प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल