Mars And Budh Conjunction In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्टूबर की शुरुआत में बुध और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल और बुध की युति मेष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। वहीं जो अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही  करियर में आगे बढ़ने के लिए इस वक्‍त आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। वहीं इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग मीडिया, रिसर्च, ज्योतिष और आध्यात्म से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। मतलब आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंधों में भी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मंगल और बुध का तुला में संयोग धनु राशि के लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं अपना कारोबार करते हैं तो इस वक्‍त आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्‍मीद है। साथ ही संतान की तरक्की इस अवधि में हो सकती है। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल