Mars And Budh Conjunction In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वृश्चिक राशि में बुध और मंगल ग्रह की युति 5 साल बाद बन गई है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं मतलब इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध ग्रह की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बन रही है। इलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं अगर साझेदारी में बिजनस करते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाएगी। साथ ही इस युति की दृष्टि आपकी राशि से कर्म भाव पर पड़ रही है। इसलिए आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। योजनाएं पूर्ण हो सकती हैं। जो लोग रियल, स्टेट, मेडिकल, प्रापर्टी से जुड़ा काम करते हैं उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल और बुध ग्रह की युति आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बन रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग आध्यात्म, विचारक, ज्योतिष और धर्म से जुड़े हुए हैं, उन लोगों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं स अवधि में कर्क राशि वाले निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कड़ी मेहनत भी करेंगे। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। बस वाणी पर संयम लगाकर रखना होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध की युति आय के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही आपको पौत्र या पुत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। बुध देव आपको लाभ करा सकते हैं। क्योंकि वह आपके राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं।  

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल