Palmistry Marriage Line Prediction: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली को देखकर मतलब उसका विश्लेषण करके उसके भविष्य और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होतीं हैं, जिसमें प्रमुख धन रेखा, जीवन रेखा और ह्रदय रेखा और विवाह रेखा शामिल हैं। विवाह रेखा को हस्तरेखा शास्त्र में प्रमुखता दी गई है। आइए जानते हैं विवाह रेखा कहां और कैसी होती है…
विवाह हो सकता है जल्दी:
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह की रेखाएं कहीं से कटी फटी नहीं होनी चाहिए, बल्कि स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। यदि विवाह रेखा एक से अधिक है तो व्यक्ति के प्रेम संबंधों की ओर इंगित करती है। ऐसे लोग प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। लेकिन ये लोग अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखते हैं। साथ ही यही रेखा छोटी और हृदय रेखा के मध्य हो तो हाथ दिखाने वाले का विवाह 22 वर्ष की उम्र के आस-पास हो सकता है।
शादी में होती है देरी:
जिन लोगों के हाथ में बृहस्पति अपने स्थान से शनि की तरफ झुका हुआ होता है उनकी शादी अमूमन 30 वर्ष के बाद होने की संभावना रहती है। साथ ही ये लोग बहुत मुश्किल से जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। कभी- कभी तो ये शादी न करने की भी सोच लेते हैं।
वैवाहिक जीवन में हो सकती है परेशानी:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी लड़की के हाथ में रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप या फिर कोई निशान हो तो इसका मतलब है कि शादी में उसके साथ धोखा हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी की विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर होती है तो यह उनके लिए खतरे की घण्टी है। मतलब की ऐसे व्यक्ति के लिए विवाह शुभ नहीं माना जाता है। मतलब विवाह के बाद परेशानियां शुरू हो सकतीं हैं। साथ ही संबंध भी विच्छेद हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Samudra Shastra: गर्दन की बनावट से जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ीं ये खास बातें
विवाह बाद चमक सकती है किस्मत:
किसी व्यक्ति के हथेली में यदि विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो उसकी शादी किसी समृद्ध और संपन्न परिवार में होती है। मतलब विवाह बाद भाग्योदय हो सकता है। कोई जॉब लग सकती है और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Holi 2022: इस साल 3 राज योग में मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन मुहूर्त, महत्व और सब कुछ