Margashirsha Maas Ke Niyam In Hindi: सनातन धर्म में हर महीने का अपना एक विशे महत्व होता है। वहीं माह किसी न किसी देव-देवता को समर्पित होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मार्गशीर्ष माह के बारे में, इस महीने को अगहन मास भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह महीने भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इस महीने की शुरुआत आज यानी 6 नवंबर से हो रही है और समापन 4 दिसंबर को हो रहा है।  इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा करने का बड़ा महत्व है। साथ ही ये महीना पितरों की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी खास माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह से जुड़े जरूरी नियम और इस महीने क्या करें और क्या नहीं…

दिसंबर में 2 बार गोचर करेंगे ग्रहोंं के राजकुमार बुध, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

मार्गशीर्ष महीने में न करें ये गलतियां ( Margashirsha Maas 2025 Don’t )

1-  मार्गशीर्ष महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए। वहीं इस महीने ठंडा या बासी भोजन करने से बचना चाहिए।

2- वहीं मार्गशीर्ष के महीने में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

3-  शास्त्रों के अनुसार इस महीने निंदा और बुराई से बचना चाहिए।

4- साथ ही इस महीने में जीरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं मेथी और धनिया का प्रयोग अच्छा माना गया है।

मार्गशीर्ष माह में क्या करें ( (Margashirsha Maas 2025 Do’s)

1- मार्गशीर्ष महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभफलदायी मानी गई है। इसलिए इस दिन आप लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं। इसके साथ ही इस महीने में विष्णुसहस्त्रनाम और भगवद गीता का पाठ करना भी शुभ माना गया है। 

2- इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से मोक्ष प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

3- साथ ही इस महीने में तुलसी के पौधे में नियमित रूप से सुबह और शाम घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसे करने से घर में सकारात्मकता वास बना रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

4- साथ ही शाम के समय एक दीपक अपने घर के मुख्य द्वार पर भी जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों में प्रेम का भाव बना रहता है। साथ ही संपन्नता आती है। स माह जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल और खाना दान करें। गाय, कुत्तों, कौवों और चींटियों को खाना खिलाना भी फलदायी माना जाता है। 

5-  इस महीने गरीबों और जरुरतमंदों को अन्न वस्त्र, गुड़, कंबल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं।

18 महीने बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल