Margashirsha Purnima Upay: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है। वहीं दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के लिए सत्यनारायण व्रत रखा जाता है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना और गरीबों को दान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया है, जिनको इस दिन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल  मार्गशीर्ष अमावस्या का पर्व 4 दिसंबर को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं उपायों के बारे में…

30 साल बाद बनेगा सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग, 2026 में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय 2025 (Margashirsha Purnima Upay 2025)

1- पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र नदी, तालाब में स्नान करना शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

2- इस दिन लक्ष्मी सूक्तम का पाठ भी करना चाहिए। कहते हैं कि पूर्णिमा की रात लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से बैंक बैलेंस बढ़ता है और गरीबी दूर हो जाती है।

3- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता का विशेष रूप से दर्शन और पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि पूर्णिमा पर चंद्र देवता की पूजा करने से व्यक्ति का मन संतुलित और शांत रहता है। साथ ही चंद्र दोष कुंडली में दूर होता है।

4- इस दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि कमल माता लक्ष्मी का प्रिय फूल है। इसलिए कमल का फूल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है।

5- पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियां लें और उनपर पिसी हुई हल्दी लगाएं। इसके बाद इन्हें माता लक्ष्मी की पूजा में अर्पित कर दें। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। साथ ही इन कौड़ियों को धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

2026 में न्यायाधीश शनि की चाल में 5 बार होगा बदलाव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल