Margashirsha Month 2025 Vrat-Tyohar List: मार्गशीर्ष मास, जिसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। धर्म ग्रंथों में उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं भगवद्गीता में कहा है – ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम् अर्थात् महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। इस कारण यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। इस मास में स्नान, दान, दीपदान और श्रीकृष्ण पूजा का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि मार्गशीर्ष मास में किए गए शुभ कर्म, जैसे दान-पुण्य और भक्ति साधना करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष के द्वार खुलते हैं। वहीं, पर्व-त्योहार के लिहाज से यह महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने प्रदोष व्रत, अमावस्या, एकादशी से लेकर संकष्टी चतुर्थी जैसे व्रत भी आने वाले हैं। ऐसे में आइए इस महीने आने वाले पर्व-त्योहारों की पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं।
मार्गशीर्ष महीना कब से शुरू हो रहा? (Margashirsha Month 2025 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के बाद मार्गशीर्ष मास प्रारंभ होता है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। इसलिए मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 6 नवंबर 2025, गुरुवार से होगी। यह पवित्र मास 4 दिसंबर 2025 को आने वाली मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।
मार्गशीर्ष महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट (Margashirsha Month 2025 Vrat-Tyohar List)
- 6 नवंबर 2025, गुरुवार – मार्गशीर्ष मास शुरू
- 7 नवंबर 2025, शुक्रवार – रोहिणी व्रत
- 8 नवंबर 2025, शनिवार – संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज</li>
- 12 नवंबर 2025, बुधवार – कालभैरव जयंती
- 15 नवंबर 2025, शनिवार – उत्पन्ना एकादशी</li>
- 16 नवंबर 2205, रविवार – वृश्चिक संक्रांति
- 17 नवंबर 2025, सोमवार – सोम प्रदोष व्रत
- 18 नवंबर 2025, मंगलवार – मासिक शिवरात्रि</li>
- 20 नवंबर 2205, गुरुवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
- 21 नवंबर, शुक्रवार – चंद्र दर्शन
- 25 नवंबर 2025, मंगलवार – विवाह पंचमी
- 26 नवंबरव2025, बुधवार – स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी
- 28 नवंबर 2025, शुक्रवार – दुर्गाष्टमी व्रत
- 1 दिसंबर 2025, सोमवार – मोक्षदा एकादशी, गुरुवायुर एकादशी, गीता जयन्ती
- 2 दिसंबर 2025, मंगलवार – भौम प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी
- 4 दिसंबर 2025, गुरुवार – अन्नपूर्णा जयन्ती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयन्ती
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
