Mars Transit in Virgo 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे उन्होंने शनि और गुरु के साथ षडाष्टक योग बनाया है। साथ ही यह योग 18 अक्टूबर तक बना रहेगा। क्योंकि मंगल से शनि छठे घर में कुंभ राशि में होंगे जबकि मंगल की राशि मेष में चल रहे गुरु मंगल से आठवें घर में होंगे। ऐसे में इस विशेष योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस समय यह लोग भूमि- जायदाद खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में विचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह पंचम और कर्म भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको संंतान के संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही  बातचीत में निर्भीक रहेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही जो लोग मेडिकल, डॉक्टरी या दवाई का काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही आपकी राशि से मंगल आपके चौथे, सप्तम और आठवें भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। इसलिए इस समय आप प्रापर्टी का लेन- बेच कर लाभ कमा सकते हैं। रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी जीवनसाथी के साथ अच्छी बॉन्डिंग खाएगी। वहीं जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी, कुछ नये लोगों से आपके संपर्क भी स्थापित होंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस समय आपको संंतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल