Mangal Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अभी कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह अब 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और मंगल देव और शुक्र ग्रह में सम भाव है। इसलिए इस गोचर के प्रभाव से 3 राशि के जातकों पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राश परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको इस समय पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अनुकूल समय है, जॉब के ऑफर मिलने की भी संभावना है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी होकर नवम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह समय निवेश के मामले में काफी अच्छी है। इस अवधि में किए गए निवेश से आपके धन में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग संतान की प्राप्ति करने की सोच रहे हैं, उनके लिए शुभ योग बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि मंगल ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय जो लंबे समय से आपका जीवनसाथी के साथ तनाव चल रहा था, तो कम हो सकता है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग पहले से ही कार्यरत हैं, उनके लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।